Amit Shah ने Rahul Gandhi को चर्चा के लिए किया चैलेंज, कहा- 1962 से लेकर आजतक दो-दो हाथ हो जाए
एबीपी न्यूज़ | 28 Jun 2020 01:55 PM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सासंद राहुल गांधी के 'सरेंडर मोदी' वाले ब्यान पर रविवार को पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा, "पार्लियामेंट होनी है, चर्चा होनी है तो आइए, करेंगे. 1962 से आजतक दो-दो हाथ हो जाएं. मगर जब देश के जवान संघर्ष कर रहे हैं, सरकार स्टैंड लेकर ठोस कदम उठा रही है उस वक्त ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिससे पाकिस्तान या चीन को खुशी हो." गृहमंत्री ने ये बात न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कही.