Amit Shah 44% वोट के साथ बने इस साल के Vyakti Vishesh
ABP News Bureau | 29 Dec 2019 10:14 PM (IST)

साल 2019 खत्म होने वाला है. हर साल की तरह एबीपी न्यूज ने आप दर्शकों से पूछा कि साल का व्यक्ति विशेष कौन है. एबीपी न्यूज के पोल के जरिए आपकी राय हमतक पहुंची है और नतीजे आपके सामने है. शाह को 44 परसेंट वोट मिले हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने कड़े और बड़े फैसले लिए हैं इसलिए एबीपी न्यूज के संपादकों की नजर में भी साल 2019 के व्यक्ति विशेष भी अमित शाह ही हैं. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे हैं जिनको 37 परसेंट वोट मिले हैं.