लगभग हर बड़े राज्य तक पहुंचा Bird Flu का खतरा, दिल्ली और मुंबई में भी मामलों की पुष्टि
ABP News Bureau | 11 Jan 2021 08:33 PM (IST)

कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू का संक्रमण देश के हर बड़े राज्य तक पहुंच चुका है.. देश में कोरोना के दो बड़े एपीसेंटर रहे मुंबई और दिल्ली में भी पक्षियों में बर्ड फ्लू के फैलने की पुष्टि हो चुकी है. दिल्ली में बत्तखों की मौत से हड़कंप है. तो महाराष्ट्र के परभणी में 800 मुर्गियों की मौत बर्डफ्लू वायरस से हो गई.