किसी को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है तो कोई शराब की पेटियां खरीद रहा
ABP News Bureau | 05 May 2020 11:39 PM (IST)

किसी को पेट भरने के लिए खाना नहीं मिल रहा तो कोई शराब की पेटियां खरीद रहा है...लॉकडाउन के तीसरे चरण में मिली रियायतों में शराब की दुकानें क्या खुलीं, हजारों लोग खुद को संभाल ही नहीं पा रहें हैं...सुबह होते ही शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइन लगने का सिलसिला आज भी जारी रहा...जबकि दिल्ली और आंध्र प्रदेश की सरकार ने आज से शराब की कीमतों में 70 और 75 फीसदी का इजाफा कर दिया...पर लोग फिर भी नहीं माने...शराब की बोतल के लिए वो कोई भी कीमत देने को तैयार हैं...और सबके पास शराब खरीदने के एक से बढ़कर एक बहाने हैं...तो देखिए ये रिपोर्ट कि कैसे शराब लोगों को भी खुश कर रही है और सरकारों को भी.