कोरोना टीकाकरण शुरु होने की खुशी, पर गरीबों को कब मिलेगी वैक्सीन? : Akhilesh Yadav
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 03:15 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना टीकाकरण शुरू होने का स्वागत किया है. अखिलेश ने कहा है कि ये अच्छी बात है कि कोरोना की वैक्सीन आ गई है. अखिलेश ने कहा कि हम डॉक्टरों की क्षमता पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन सरकार को बताना चाहिए कि गरीब लोगों तक कोरोना की वैक्सीन कैसे पहुंचेगी.