AIMIM v BJP: Mohan Bhagwat के देशभक्ति वाले बयान पर मचा घमासान | बड़ी बहस
एबीपी न्यूज़ | 02 Jan 2021 06:04 PM (IST)

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं को देशभक्त बताया है. उनके मुताबिक अगर कोई हिंदू है तो वो देशभक्त होगा ही. महात्मा गांधी पर लिखी एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में भागवत ने हिंदू और देशभक्ति को एकसाथ जोड़ दिया. आरएसएस प्रमुख ने ये बात गांधीजी के हवाले से कही है. मोहन भागवत का ये बयान आते ही एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी समेत तमाम राजनीतिक दलों ने पलटवार करना शुरू कर दिया है.