Thackeray मंत्रिमंडल विस्तार में Aditya बने मंत्री, Ajit Pawar 35 दिन में दूसरी बार डिप्टी CM
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 04:34 PM (IST)

महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ जिसमें कुल 36 मंत्री, इनमें 25 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री और एक डिप्टी सीएम ने शपथ ली. एनसीपी नेता अजित पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, बारामती से लगातार सातवीं बार विधायक चुने गए हैं अजित पवार. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. मुंबई की वर्ली सीट से पहली बार विधायक बने हैं. महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार के वक्त शपथ ग्रहण के दौरान विवाद हुआ. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शपथ दिलाते हुए नाराज हुए.