'देविंदर सिंह का नाम खान होता तो RSS की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी होती'- Adhir Ranjan
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 03:36 PM (IST)

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए डीएसपी देविंदर सिंह को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं. दोनों ने एक दूसरे पर निशाना साधा है. इसे लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा है कि अगर इत्तेफाक से देविंदर सिंह का नाम देविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती.