'फ्रांस के राष्ट्रपति को माफी मांगना चाहिए, थूककर चाटना चाहिए..'- Abu Azmi | France Attacks
एबीपी न्यूज़ | 30 Oct 2020 05:27 PM (IST)

सपा नेता अबू आजमी ने फ्रांस में हो रही हिंसा और भारत में इसे लेकर कुछ जगहों पर हो रहे प्रदर्शन पर कहा है कि इस्लाम में किसी को मारना बिल्कुल जायज़ नहीं है. लेकिन जब जुल्म और नाइंसाफ़ी में जब इंसाफ़ नहीं मिलता तब आतंकवाद बढ़ता है. ये हम सबको मालूम है. इस वक़्त फ़्रांस में जो हो रहा है उसे तुरंत वहां के राष्ट्रपति को रोकना चाहिए. मै मांग करता हूं कि फ़्रांस के राष्ट्रपति को हाथ जोड़कर माफ़ी मांगनी चाहिए,थूक के चाटना चाहिए और पूरे देश में अमन स्थापित करने के लिए क़ानून बनाना चाहिए.