Lucknow में हिंसा के दौरान एक शख्स की मौत, उपद्रवियों की ओर से भी चली थी गोली
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 08:03 PM (IST)

लखनऊ में आज हुई हिंसा में एक सख्श की गोली लगने से मौत हो गई, लेकिन अभी तक से साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसकी तरफ से चली थी, क्योंकि पहली गोली उपद्रवियों ने चलाई थी. बता दें कि आज लखनऊ के डॉलीगंज और परिवर्तन चौक इलाके में हिंसा हुई. दोपहर करीब 2.30 बजे डॉलीगंज इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी फूंकी, डॉलीगंज में दंगाइयों ने कई गाड़ियों को भी आग लगा दी.