Covid-19: लगातार 15वें दिन हजार से ज्यादा मौत, पहली बार एक्टिव केस का आंकड़ा 10 लाख के पार
ABP News Bureau | 17 Sep 2020 10:09 AM (IST)

कोरोना संक्रमण के मामले दुनिया में सबसे तेजी से भारत में ही बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 97,894 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले 11 सितंबर को रिकॉर्ड 97,570 संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे. वहीं 24 घंटे में 1132 लोगों की जान चली गई है. देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 82,961 मरीज ठीक भी हुए हैं.