सरकार-किसानों के बीच 8वें दौर की बातचीत खत्म
एबीपी न्यूज़ | 08 Jan 2021 06:12 PM (IST)

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज लगातार 44वें दिन दिल्ली की सीमाओं पर जारी है. इस बीच आज केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच आठवें दौर की बैठक हुई. यह बैठक भी बेनतीजा रही. अब अगली बैठक 15 जनवरी को होगी.