Pranab Mukherjee के सम्मान में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
एबीपी न्यूज़ | 31 Aug 2020 07:57 PM (IST)

आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वर्गवास के बारे में सुनकर हृदय को आघात पहुंचा. उनका देहावसान एक युग की समाप्ति है.