Farmers Protest : Ghazipur Border पर सुरक्षा के लिए 24 लेयर की बैरिकेडिंग बनाई गई
एबीपी न्यूज़ | 03 Feb 2021 02:21 PM (IST)
सामान्य तौर पर इस्तेमाल होने वाली बैरिकेडिंग की 24 लेयर को जोड़ कर बनी है ग़ाज़ीपुर बॉर्डर की बैरिकेडिंग. इसमें बीच में सीमेंट काँक्रीट की एक चौड़ी पक्की दिवार भी बनाई गई है. किसानों का कहना है कि जब आंदोलन सिर्फ़ दो सड़कों पर चल रहा है तो चार सड़कों पर बैरिकेडिंग क्यों की गई है. इससे स्थानीय लोगों को और ज़्यादा परेशानी होगी.