TIME Magzine ने साल 2020 को कवर पेज पर लगा रेड क्रॉस से काटा, 100 साल में 5वीं बार किया ऐसा
एबीपी न्यूज़ | 13 Dec 2020 01:13 PM (IST)

साल 2020 के खत्म होने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन जो ये साल पूरी दुनिया को दे गया उसे हम, आप और विश्व में कहीं भी मौजूद कोई भी इंसान सबसे खराब दौर मानता है. अमेरिका की विश्वप्रसिद्ध TIME magazine ने 2020 की एक ख़ास अंदाज़ में व्याख्या की है और इससे पहले TIME ने ऐसा पिछले 100 सालों में सिर्फ चार और बार किया है.