Sushant Case में 2 नए किरदारों की एंट्री; Shruti Modi के वकील ने सुशांत के डिप्रेस होने का किया दावा
एबीपी न्यूज़ | 03 Sep 2020 05:30 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने आज एक नए किरदार से पूछताछ की है. इस शख्स का नाम बंटी सजदेह है. सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान बंटी की कंपनी कॉर्नरस्टोन में सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं. बंटी इस कंपनी के डायरेक्टर हैं. गुरुवार को सीबीआई ने बंटी से करीब तीन घंटे तक की पूछताछ की. बता दें कि दिशा ने 8 जून को आत्महत्या कर ली थी.