Pulwama Encounter में दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ अभी-भी जारी
एबीपी न्यूज़ | 09 Dec 2020 09:27 AM (IST)

जम्मू कश्मीर से सुबह सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है. दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के गढ़ कहे जाने वाले पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. टिकन इलाके में दो तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर थी. सीआरपीएफ पुलिस की साझा टीम इलाके को घेर कर अभी भी ऑपरेशन चला रही है.