घंटी बजाओ की खबर का असर: MP में 18 चावल मिल सील, 3 अधिकारी सस्पेंड
एबीपी न्यूज़ | 03 Sep 2020 05:33 PM (IST)

राशन वितरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ एबीपी न्यूज़ की खबर का असर हुआ है. एबीपी न्यूज़ के शो घंटी बजाओ की खबर पर शिवराज सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए पीएमओ को अपना जवाब भेजा है. शिवराज सरकार ने रिपोर्ट में बताया है कि घटिया चावल सप्लाई करने वाले 18 चावल मिलों को सील कर दिया गया है. साथ ही इस पूरे मामले की अब आर्थिक अपराध साखा जांच करेगी.