किसान-सरकार की बातचीत में फिर नहीं बनी बात, 11वें दौर की बातचीत बेनतीजा ! | Super 70
एबीपी न्यूज़ | 23 Jan 2021 07:51 AM (IST)

राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को विरोध में किसानों के अंदोलन का आज 59वां दिन है. किसान पहले ही 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च का एलान कर चुके हैं. अब किसानों की ओर से इस ट्रैक्टर मार्च में बाधा डालने का दावा किया गया है.