कैसे कोरोना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खोल दी है | विजय फैक्टर
ABP News Bureau | 18 Apr 2020 08:37 PM (IST)

पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. केंद्र और सभी राज्य सरकारों ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है. इस मुहिम में सबसे अहम किरदार स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य व्यवस्था का है. इसलिए यह जरूरी है कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्था को सुधारा जाये और निजी अस्पतालों की भूमिका को भी बढ़ाया जाये.