शहर, गांव, खेत-खलिहान सब डूबे, उत्तर भारत में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
ABP News Bureau | 01 Aug 2021 08:36 PM (IST)

बारिश और बाढ़ ने पूरे उत्तर भारत को परेशान करके रखा है. नदियां पूरे ऊफान पर हैं. पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है. राजस्थान, एमपी, बिहार में बाढ़ से बर्बादी बढ़ती जा रही है.
बारिश और बाढ़ से हर साल लोग परेशान होते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश का एक गांव ऐसा है, जो हर बार इस इंतजार में रहता है कि उनकी मुश्किल शायद इस बार के बारिश में दूर हो जाए. जान हथेली पर रखकर उन्हें दो रस्सियों के सहारे गहरे नाले को पार करना पड़ता है.