Vijay Factor में जानिए कौन है नई दिल्ली के दिल में, कौन बनेगा मुख्यमंत्री
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 10:12 PM (IST)

चांदनी चौक, पूर्वी और उत्तर पश्चिम दिल्ली की विधानसभा सीटों की सियासी नब्ज टटोलने के बाद विजय फैक्टर की टीम जा रही है नई दिल्ली के लोकसभा इलाके की ओर. विजय चौक दिल्ली के सबसे खास इलाकों में से एक है, इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन यहां से कुछ ही दूरी पर हैं. विजय विद्रोही ने यहां पर मौजूद दिल्ली के कुछ और नौकरीपेशा लोगों से बात की जो विजय चौक की तरह ही पूरी दिल्ली को साफ-सुथरा देखना चाहते हैं.