Afghanistan Crisis : कुछ ऐसे पूरा हुआ Mission Kabul, तीन घंटे में पूरा हुआ 20 मिनट का सफर
ABP News Bureau | 17 Aug 2021 02:47 PM (IST)

काबुल में तालिबानी कब्जे और अफरातफरी के बीच भारत के दूतावास स्टाफ और आईटीबीपी जवानों की निकासी किसी मुश्किल ऑपरेशन से कम नहीं थी. भारत वापसी की आस में भारतीय राजदूत समेत वरिष्ठ अधिकारियों सुरक्षा स्टाफ और लोगों ने पूरी रात जागते हुए गुजारी.