मंत्रियों में श्रेय लेने की होड़, बच्चे जर्जर इमारत में पढ़ने को मजबूर! | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 01 Feb 2020 08:36 AM (IST)

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में कॉलेज के छात्र राजनीति के कारण जर्जर इमारत में पढ़ने के लिए बाध्य हैं. छात्रों के लिए नई इमारत तैयार है, लेकिन अभी तक उद्घाटन नहीं किया गया है. यही कारण है कि छात्र नए भवन में शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं. दूसरी ओर, भाजपा और कांग्रेस के मंत्री नवनिर्मित कॉलेज का श्रेय लेने के लिए लड़ रहे हैं.