Corona काल में RBI ने खोले राहत के दरवाजे तो PM Modi ने की तारीफ, कही ये बात
ABP News Bureau | 27 Mar 2020 01:25 PM (IST)

आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जो एलान किए हैं उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है और आरबीआई के कदमों की तारीफ की है. पीएम मोदी ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है और लिखा है कि आज आरबीआई ने कोरोना वायरस के असर से हमारी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं.