IMRAN KHAN का राजनीतिक भविष्य अब अधर में ! MASTER STROKE
ABP News Bureau | 08 Apr 2022 10:34 PM (IST)

आज इमरान ने धमकी वाली कथित चिट्ठी की जांच के लिए एक कमीशन बनाया है.पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल तारिक खान इस कमीशन के अध्यक्ष बनाए गए थे, लेकिन थोड़ी देर बाद वो निजी कारणों की वजह से इस आयोग से हट गए. इस बीच इमरान ने अपने सांसदों की मीटिंग बुलाई थी, जिसमें 155 में से सिर्फ 98 ही आए. इधर कल ही इमरान खान की सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेगी. पाकिस्तानी के राज्य खैबर पख्तूनख्वा की असेंबली में भी मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नो कॉन्फिडेंस मोशन आया है.