IMRAN KHAN ने इस्तीफे से किया इनकार लेकिन कैसे बचाएंगे सरकार
ABP News Bureau | 28 Mar 2022 08:41 AM (IST)

पाकिस्तान में सबसे बड़ा सियासी खेल चल रहा है और इमरान खान सरकार पर संकट के गहरे काले बादल छाए हैं... इस्लामाबाद में रैली करके इमरान ने शक्ति प्रदर्शन के साथ साथ इस्तीफे से इनकार कर दिया... लेकिन बड़ा सवाल है कि आखिर कब तक बचेंगे इमरान?. इमरान खान की रैली में सुनाई दिए चुनावी नारे पूरी रैली में इमरान खान ने गरीबी हटाने की बातें कीं, साथ ही धर्म की आड़ लेकर बचने की भी कोशिश की.