Imran Khan ने तालिबान की तारीफ में पढ़े कसीदे, देखिए पाकिस्तानी पीएम का आतंकी प्रेम
ABP News Bureau | 29 Jul 2021 10:05 PM (IST)

दुनिया तालिबान को भले ही आतंकी कहे, लेकिन तालिबान खान के नाम से मशहूर इमरान तालिबान को आतंकी नहीं बल्कि आम नागरिक मानते हैं. अमेरिकी टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में इमरान ने तालिबान की तारीफों के पुल बांधे और उन्हें अफगानिस्तान की सरकार का बड़ा साझेदार बताया. वैसे तो इमरान का तालिबान प्रेम पुराना है. लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद वो तालिबान पर बयान देने से बचते थे. अब अचानक ऐसा क्या हुआ है कि इमरान तालिबान के कसीदे पढ़ रहे हैं.