इमरान खान पर आटे को लेकर लगा इल्जाम...ये कैसा पाकिस्तान ? | Master Stroke
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 10:48 PM (IST)

हिंदुस्तान पर परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान का सच ये है कि वो अपने लोगों को दो वक्त की रोटी भी नहीं दे पा रहा है. इमरान खान ने पाकिस्तान को कंगाली की उस कगार पर पहुंचा दिया है जहां लोग खाने पीने की चीजों के मोहताज हो गए हैं. फल, सब्जियों और दालों के बाद अब आटा भी पाकिस्तानी लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है.