Imphal: समाज की सोच बदलने वाली Prava Devi की कहानी | International Women's Day Special
ABP News Bureau | 04 Mar 2020 11:14 AM (IST)

प्रवा देवी मणिपुर की राजधानी इम्फाल के एक छोटे से गांव चिंगमेरोंग में अपने परिवार के साथ रहती हैं. आज प्रवा देवी की बात इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने खुद के दम पर वो कर दिखाया जो किसी भी महिला के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है. प्रवा देवी कोयला बेचकर रोजाना 1000 रुपये तक कमा लेती हैं. लेकिन आगे बढ़ने के लिए सरकार से मदद की उम्मीद है. पुरुष प्रधान कारोबार में अपनी धाक जमाने वाली प्रवा देवी का जज्बा हर उस महिला के लिए एक नजीर है जिन्होंने अपनी जिंदगी को घर की चारदीवारी तक सीमित कर लिया है.