चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Delhi में दिख रहा Lockdown का असर, Manish Sisodia बोले- कोरोना मामलों में आ रही कमी
ABP News Bureau | 13 May 2021 01:23 PM (IST)

देश की राजधानी में लॉकडाउन का पॉजिटिव असर दिखाई दे रहा है. कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार पहले की तुलना में कम हुई है. अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं है. यहां तक कि दिल्ली सरकार ने केंद्र को दिल्ली के कोटा से अतिरिक्त ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को देने के लिए कहा है. लेकिन दिल्ली में वैक्सीन की कमी अभी भी है. कोवैक्सीन का भंडार खत्म होने के बाद दिल्ली में करीब 100 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है.