Baba Ramdev के खिलाफ IMA ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
ABP News Bureau | 27 May 2021 03:02 PM (IST)

एलोपैथी के इलाज पर टिप्पणी करने वाले योगगुरू बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के महासचिव डॉ. जयेश लेले ने रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. ये शिकायत दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में दर्ज कराई गई है. शिकायत में कहा गया है कि रामदेव कोरोना के इलाज को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जो एक अपराध है.