कोरोना पर अफवाह फैलाएंगे तो फंसेंगे...जुर्माना लगेगा जेल जाएंगे ! | Master Stroke
ABP News Bureau | 16 Mar 2020 10:09 PM (IST)

कोरोना में सबसे ज्यादा खतरनाक है, झूठ बोलना. अगर आपको बुखार है, आप खुद को बीमार महसूस कर रहे हैं तो घर पर ही रहिए,बाहर मत निकलिए. क्योंकि अगर आपको कोरोना हुआ तो फिर आपकी वजह से संपर्क में आने वाले अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं. देश में ऐसे केस भी हो रहे हैं जहां कोरोना के मरीज छिप रहे हैं, भाग रहे हैं और फिर पुलिस उन्हें खोज रही है. हमारे पास ऐसी भी तस्वीरें हैं जहां पुलिस, कोरोना संक्रमित को पकड़कर जबरदस्ती अस्पताल ले जा रही है.