MP में हिंसा या तोड़फोड़ की तो जवाब सिर्फ बुलडोजर से मिलेगा
ABP News Bureau | 12 Apr 2022 05:25 PM (IST)

बड़वानी और खरगोन वो जिले हैं जहां रामनवमी के जुलूस के दौरान खूब बवाल हुआ. घर और दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी तक हुई. हालात अब काबू में हैं और इसके बाद अब एक्शन हो रहा है. शिवराज सरकार के मुताबिक उपद्रव में शामिल लोगों को वीडियो देखकर चिन्हित किया जा रहा है और इसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है