Aryan Khan को अगर आज या कल में जमानत नहींं मिलेगी तो आगे क्या होगा ? जानिए
ABP News Bureau | 28 Oct 2021 09:32 AM (IST)

क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका पर बुधवार को भी फैसला नहीं हो सका. बॉम्बे हाई कोर्ट में गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी. आज लगातार दूसरा दिन रहा जब कोर्ट में वकीलों ने दलील रखी.