89वें स्थापना दिवस पर बोले IAF Chief VR Chaudhari- बाहरी ताकतों की सीमा का उल्लंघन नहीं करने देंगे
ABP News Bureau | 08 Oct 2021 12:08 PM (IST)

आज देश 89वां वायुसेना दिवस मना रहा है. गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के जवानों के शौर्य का प्रदर्शन हो रहा है. इसी कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख ने देश के दुश्मनों को चेतावनी दी है. वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने कहा है कि बाहरी ताकतों को हमारी सीमा का उल्लंघन नहीं करने देंगे.