ऑक्सीजन सप्लाई के लिए दुबई से खाली क्रायोजैनिक ऑक्सीजन कंटेनर लेकर बंगाल पहुंचा IAF का जहाज
ABP News Bureau | 26 Apr 2021 11:35 PM (IST)

सोमवार को वायुसेना का एक सी-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट 07 खाली क्रायोजैनिक ऑक्सीजन कंटनेर लेकर दुबई से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ पहुंच रहा है. पानागढ़ से ऑक्सीजन की सप्लाई के बाद इन टैकर्स को ऑक्सीजन से भरकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा ताकि अस्पतालों में कोविड से लड़ रहे मरीजों का इलाज किया जा सके. खुद रक्षा सचिव डॉक्टर अजय कुमार ने दुबई एयरपोर्ट पर सी-17 ग्लोबमास्टर का वीडियो ट्वीट किया और लिखा, "वायुसेना जब तक चैन से नहीं बैठेगी जबतक देश की जरूरतें पूरी नहीं होती."