Uddhav Thackeray का BJP पर निशाना- 'मैंने चांद तारे नहीं मांगे, वही मांगा जिसका वादा था'
ABP News Bureau | 03 Feb 2020 11:13 AM (IST)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधा है. सामना को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर बीजेपी अपने वादे को निभाती तो सीएम की कुर्सी पर मैं नहीं होता बल्कि कोई दूसरा शिवसैनिक होता. उद्धव ने कहा कि मैंने बीजेपी से चांद तारे नहीं मांगे थे बल्कि वही मांगा जिसका वादा बीजेपी ने किया था.