I-Day Eve: President Ramanth Kovind ने देश को किया संबोधित, कोरोना वॉरियर्स का किया धन्यवाद
ABP News Bureau | 14 Aug 2021 07:52 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और उल्लास का दिन है. इस वर्ष के स्वाधीनता दिवस का विशेष महत्व है क्योंकि इसी वर्ष से हम सब अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं.