हैदराबाद या भाग्यनगर?, PM MODI ने कहा डबल इंजन की सरकार चाहता है तेलंगाना
ABP News Bureau | 03 Jul 2022 08:26 PM (IST)

हैदराबाद में बीजेपी की रैली (BJP Rally) को पीएम मोदी (PM Modi) ने संबोधित किया. ये रैली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद आयोजित की गई. इस रैली को 'विजय संकल्प सभा' (Vijaya Sankalpa Sabha) नाम दिया गया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत तेलुगू में की. उन्होंने कहा कि तेलंगाना पराक्रम की पुण्यस्थली है. आज ऐसा लग रहा है कि जैसे पूरे तेलंगाना का स्नेह यहां इस मैदान में ही सिमट आया है. तेलंगाना के अलग-अलग जिलों से आप यहां इतनी बड़ी संख्या में आये हैं. आपके इस स्नेह के लिए, इस आशीर्वाद के लिए मैं आपका अभिनन्दन करता हूं,