कोरोना ने दुनिया को दहशत में डाला...भारत ने उसका इलाज निकाला ? | Master Stroke
ABP News Bureau | 17 Mar 2020 10:27 PM (IST)

कोरोना को लेकर दुनियाभर में जो डर फैला है, उसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि अब तक इस वायरस का कोई तोड़ नहीं निकला है, इस बीमारी का कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है. इसीलिए पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस समय सिर्फ एक ही काम में लगे हुए हैं और वो है कोरोना की वैक्सीन बनाना. अमेरिका ने आज पहली सफलता का दावा किया है.