1 ट्रिलियन की Economy कैसे बनेगा UP? CM Yogi का प्लान क्या है? । Yogi Tracker Full
ABP News Bureau | 24 Apr 2022 09:15 PM (IST)

योगी ट्रैकर...जैसा कि इससे नाम से आप समझ गए होंगे कि इस शो में बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होगी. हम उनके हर कदम, हर फैसले, हर रणनीति को ट्रैक करेंगे. ये इसलिए जरूरी है क्योंकि यूपी आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है. अगर यूपी प्रगति करेगा तो देश भी करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर भारत को पांच ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाना है तो यूपी को भी अगले पांच साल में एक ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाना पड़ेगा. सवाल है कि क्या है संभव है. क्या योगी ऐसा कर सकते हैं.