कैसे खत्म होगी पंजाब कांग्रेस में कलह, राहुल-सोनिया हुए सक्रिय
ABP News Bureau | 01 Jun 2021 08:50 AM (IST)

सोनिया गांधी के पंजाब की कलह पर तीन सदस्यीय हाई लेवल कमेटी बनायी है. सोनिया गांधी द्वारा बनाई गई इस उच्चस्तरीय कमेटी में मल्लिकार्जुन खड़गे, जेपी अग्रवाल और हरीश रावत शामिल हैं. यह कमेटी आज दिल्ली में पंजाब के 25 विधायकों से मिल रही है. कल और परसों भी कमेटी 25-25 विधायकों से मुलाकात करेगी. इसके बाद फिर यह हाई लेवल कमेटी पहले कैप्टन और फिर नवजोत सिंह सिद्धू से भी मिलेगी.