31 दिसंबर तक सबको Vaccine कैसे लगेगी? Rahul के ट्वीट पर BJP का हमला । Master Stroke
ABP News Bureau | 02 Jul 2021 10:36 PM (IST)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी को लेकर लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच उन्होंने ट्वीट किया है कि 'जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं #WhereAreVaccines.’ राहुल के इस ट्वीट पर अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने पलटवार करते हुए पूछा है कि राहुल गांधी की परेशानी क्या है.