पश्चिम Uttar Pradesh में 'जिन्ना' चलेगा या 'गन्ना' ? | Masterstroke
ABP News Bureau | 07 Dec 2021 10:58 PM (IST)

आज गोरखपुर में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल टोपी पर हमला बोला, उसी वक्त गोरखपुर से 800 किलोमीटर दूर मेरठ में अखिलेश यादव लाल टोपी का दम दिखा रहे थे। राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन के बाद आज अखिलेश पहली बार जयंत चौधरी के साथ एक मंच पर आए, और मैदान पर समर्थकों की भीड़ देखकर उनका हौसला ऐसा बुलंद हुआ कि उन्होंनों पश्चिमी यूपी से बीजेपी के सूर्यास्त की भविष्यवाणी कर दी.