बड़ी चुनौती बना Coronavirus, इससे निपटने के लिए कितनी तैयार है सरकार?
ABP News Bureau | 31 Jan 2020 09:21 AM (IST)

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर ग्लोबल इमरजेंसी घोषित की, दुनिया के 21 देशों में फैल चुका है जानलेवा वायरस. चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 212 हुई, करीब 8 हजार लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं. भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया, केरल के त्रिशूर में चीन से लौटे छात्र में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. केरल के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1053 लोगों को कोरोना वायरस को लेकर निगरानी में रखा गया है जिसमें से 15 लोग आईसोलेशन वार्ड में हैं.