आखिर कब भरे जाएंगे ये मौत के गड्ढे? | Pothole | Bengaluru
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 04:58 PM (IST)

कर्नाटक हाई कोर्ट की फटकार के बाद भी बीबीएमपी की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बेंगलुरु में सड़क पर गड्ढे से आज एक और मौत हो गई है. स्कूटर चला रहा शख्स गड्ढे में जा गिरा जिसके बाद उसकी मौत हो गई. यह शख्स 65 साल की आयु का था और दिव्यांग भी. सवाल यह कि आखिर कब भरे जाएंगे ये मौत के गड्ढे?