Pegasus के जरिए फोन टैपिंग कितनी संभव? बता रहे हैं साइबर एक्सपर्ट Avishek Mitra
मनोज्ञा लोईवाल | 20 Jul 2021 02:58 PM (IST)
देश में एक बार फिर जासूसी कांड को लेकर बवाल मचा हुआ है. सोशल मीडिया से लेकर संसद तक इस मुद्दे की गूंज सुनाई दे रही है. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को संसद में घेरने की रणनीति बना रहा है. सूत्रों के मुताबिक़ विपक्ष इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC जांच की मांग करेगा. वहीं दूसरी तरफ सरकार भी अपने मंत्रियों के साथ जासूसी कांड पर विपक्ष पर पलटवार के लिए तैयारी कर रही है.