Breaking News : Delhi HC का Kejriwal सरकार से सवाल - स्वास्थ्य बजट पर कुल कितना खर्च कर रहे हैं ?
ABP News Bureau | 06 May 2021 05:27 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अब आप शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रहे हैं. आज हमें आपको जवाब देना होगा।फिलहाल राज्य की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और हकीकत सामने आ गई है. लेकिन कोर्ट मरीज से यह नहीं कह सकता कि राज्य के पास स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है लिहाजा आप को इलाज नहीं मिल सकता. कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि आपका स्वास्थ्य बजट पर कुल कितना खर्च हो रहा है