एक्साइज ड्यूटी कम करने पर सरकार के राजकोष में कितना नुकसान ?
ABP News Bureau | 22 May 2022 06:55 PM (IST)

देशभर में बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों से परेशान लोगों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली, जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी करने की घोषणा की. इसी के साथ पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. इस निर्णय से सरकार के राजकोष में काफी नुकसान होगा, लेकिन जानकारों का मानना है कि अभी के स्थिति को देखते हुए यह सही निर्णय है. पेट्रोल-डीजल की नई कीमत लागू भी हो गई है. रविवार को नये दर पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है जिससे थोड़ी और राहत मिली है.